विद्यापति सोसाइटी द्वारा 11 फरवरी 2022 को आयोजित यज्ञोपवीत महोत्सव को तत्काल स्थगित कर दिया गया है
बिहार मुजफ्फरपुर। विद्यापति सोसाइटी द्वारा 11 फरवरी 2022 को आयोजित यज्ञोपवीत महोत्सव को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। राज्य एवं देश में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए 11 फरवरी को आयोजित इस समारोह को तत्काल स्थगित करने का सोसाइटी ने निर्णय लिया है।
कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार के साथ गृह विभाग के गाइडलाइन को देखते हुए अगले 11 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव के आयोजन के संबंध में सोसाइटी के सभी महत्वपूर्ण लोगों से ऑनलाइन विचार लिया गया। सोसाइटी के सभी प्रमुख लोगों ने इस मुश्किल समय में तथा गृह विभाग के गाइड लाइन के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव को स्थगित करने का सुझाव दिया है। ऐसी स्थिति में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने तत्काल कार्यक्रम को स्थगित करते हुए अगली तिथि तय किए जाने का निर्णय लिया है। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने इसके संबंध में राष्ट्रीय संरक्षक शंभू नाथ चौबे, राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा, अभय चौधरी, उपाध्यक्ष शंभू नाथ मिश्र, संगठन प्रभारी अजयानंद झा, कोषाध्यक्ष स्नेह कुमार झा उर्फ पिंकू झा, मातृशाखा के अध्यक्ष डॉक्टर वीणा मिश्र, सचिव रंजना झा ने अपनी सहमति दी है।
पंडित विनय पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चाणक्य विद्यापति सोसाइटी

No comments: