Header Ads

Seo Services

कीचड़युक्त सड़क ने बढ़ाई मझौलिया में राहगीरों की परेशानी, सड़क पर कीचड़ से लोग परेशान ,मुखिया के पहल से राहगीरों को मिली निजात ।।

राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।


बिहार बेतिया मझौलिया में हल्की बारिश राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाती है । हाई स्कूल चौक से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक आए दिन लोगों को कीचड़ और गंदगी से परेशान होना पड़ता है। यहां पर पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,उच्चतर माध्यमिक विधालय संचालित होते  है, लेकिन इसके बावजूद कीचड़ व गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। आए दिन यहां कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान रहते हैं। जहां इस समय लोग कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं, वहीं ऐसी कीचड़ युक्त गंदगी के अंबार से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने के कारण रहवासी डरे हुए हैं। गांव के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।राहगीरों ने बताया कि मझौलिया बाजार, प्रखंड मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
 आने-जाने की यह मुख्य सड़क है। यहां  कीचड़ ऐसे ही बना रहता है।   गंदगी रहने से लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा है। ग्रामीणों और राहगीरों के परेशानी को देख नवनिर्वाचित मुखिया सत्यप्रकाश ने अपने निजी खर्च से जेसीबी के माध्यम से मझौलिया मुख्य बाजार सहित पंचायत सरकार भवन परिसर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने बाजार वासियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से मझौलिया को स्वच्छ बनाने में सहयोग की भावना रखने की अपील की है।कीचड़ युक्त मार्ग के बनने से ग्रामीण मुखिया सत्य प्रकाश की सराहना कर रहे हैं।

No comments:

Powered by Blogger.