Header Ads

Seo Services

बिहार मोतिहारी : रास्ते के विवाद में एयरफोर्स कर्मी की चाकू मारकर हत्या

पत्रकार प्रदीप कुमार चीफ ब्यूरो मोतिहारी यू न्यूज़ लाइव  लाइव बिहार के रिपोर्ट

 मोतिहारी/पूर्वी चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. छुट्टी में अपने घर आए एयरफोर्स कर्मी की अपराधियों ने नृशंस हत्या कर दी है.
 हत्या की यह वारदात जिले संग्रामपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है. मिल रही जानकारी के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर एयरफोर्स कर्मी की गांव के ही कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. मृतक के सीने में अपराधियों ने चाकू मारी है.
 मृतक जवान आदित्य उर्फ आलोक तिवारी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंदेश्वर तिवारी के एकलौते पुत्र थे. हत्या की यह घटना बगल के गांव घुसियार बिंद टोली में शुक्रवार की देर शाम घटित हुई है.

No comments:

Powered by Blogger.