भागलपुर में न्यू ईयर मनाने निकले 3 दोस्तों की हादसे में मौके पर ही मौत
पत्रकार प्रदीप कुमार चीफ ब्यूरो
नए साल 2022 को लेकर रात 12 बजते ही पूरा बिहार जोश में डूब गया. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. हालांकि इस बीच दुखद खबर सामने आयी है. भागलपुर में नए साल मनाने निकले तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए. सड़क दुर्घटना में तीनों दोस्त की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि देर रात न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए तीन दोस्त बाइक से निकले थे. इसी दौरान भागलपुर-दुमका मेन रोड के टीओपी थाना क्षेत्र के पिस्ता चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. यह घटना करीब एक बजे रात की है. इस हादसे में तीनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई. न्यू ईयर का सेलिब्रेशन तीनों दोस्तों के लिए मौत बनकर आया.

No comments: