भारत और नेपाल के तस्करी पर लगाम लगाने के साथ साथ मानव कल्याण सेवा भी एसएसबी का ध्येय वाक्य सेवा सुरक्षा और बंधुत्व
बिहार मोतिहारी जिले भारत और नेपाल का बॉर्डर है उसके तहत हमारी सुरक्षा में लगे बॉर्डर सुरक्षा बल के जवानों ने आज 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेलमठ की सीमा चौकी द्वारा बेलडरवामठ गांव में मानव एवम पशु चिकित्सा के शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर में कमांडेंट श्री जी. जे. सिंह (पशु चिकित्सक), सहायक कमांडेंट श्री श्रीराम एम (मानव चिकित्सक) एवम 71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेलडरवामठ के कैंप प्रभारी सहित दर्जनों जवान उपस्थित थे l
इस शिविर में बेलडरवामठ, व इसके आस पास के लोगो एवम मवेशियों को इलाज तथा दवाइयां का वितरण किया गया l इस शिविर के लगने से सीमावर्ती ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है, आज इस शिविर से लाभान्वित होने वाले कुल ग्रामीणों की संख्या 265 व 121 पशुओं का भी इलाज किया गया l

No comments: