Header Ads

Seo Services

नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी 71वी वाहिनी की लगातार कारवाई जारी है




बिहार मोतिहारी जिला के  आदापुर थाना क्षेत्र में, 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलद्रवामथ कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में सीमावर्ती ग्राम बेलद्रवामथ के समीप  29 बोतल नेपाली पल पल शराब व एक मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो कि बंजारिया थाना अंतर्गत फुलवार ग्राम के गौईसीदीन आलम के रूप में किया गया है l बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने, शराब की मांग अत्यधिक होने , मोटा मुनाफा को ध्यान में रखते हुए शराब तस्करी में तेजी आई है lशराब तस्करी  में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है lआवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए शराब, मोटरसाइकिल व तस्कर  को पुलिस थाना आदापुर  को सौप दिया जायेगा l

No comments:

Powered by Blogger.