अनुमंडल सिकरहना एरिया के जितना थाना क्षेत्र में नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई जारी है
बिहार मोतिहारी जिले भारत नेपाल सीमा पर है। होली में रंग भरने के लिए और दारू पीकर मस्ती करने के लिए नेपाल से भारत लाते हुए बॉर्डर सुरक्षा बल के जवान ने
71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी जोलगावा कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में दो तस्कर को सीमावर्ती ग्राम धूनकी बलुआ के समीप 210 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो कि जितना थाना अंतर्गत धूनकी बलुआ ग्राम के नीतीश कुमार पासवान व कुलेश्वर पासवान के रूप में किया गया है l शराब तस्करी में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l होली के त्योहार को देखते हुए शराब तस्करी में काफी तेजी आई है l आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए शराब व तस्कर को पुलिस थाना जितना को सौप दिया जायेगा l

No comments: