भारत नेपाल सीमा पर नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी 71वी वाहिनी की लगातार कारवाई जारी
बिहार मोतिहारी के जिला में रात्रि जितना थाना क्षेत्र में, 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी जलगावा कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में सीमावर्ती ग्राम धुनकी बलुआ के समीप 260 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब व दो मोटरसाइकिल के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो कि लखौरा थाना अंतर्गत गुलरिया ग्राम के अमजद आलम, सुकुरा आलम, दोस्त मोहम्मद और फयाज आलम के रूप में किया गया है l बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने, शराब की मांग अत्यधिक होने , मोटा मुनाफा, होली का आगमन को ध्यान में रखते हुए शराब तस्करी में तेजी आई है lशराब तस्करी में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है lआवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए शराब, मोटरसाइकिल व तस्कर को पुलिस थाना जितना को सौप दिया जायेगा l

No comments: