Header Ads

Seo Services

जनता दल यूनाइटेड में शुरू हुई विद्रोह कि बिगुल

                             कृष्ण कुमार राय

 बिहार सीतामढ़ी. युवा जदयू के अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज के द्वारा जैसे ही नवगठित कमेटी सूची जारी की गई वैसे ही सीतामढ़ी युवा जनता दल यूनाइटेड में विद्रोह कि सुर उठने लगे. पुराने कार्यकर्ता युवा नेता नवगठित कमेटी में जगह मिलने से खुश नहीं है. उनका कहना है कि नवगठित कमेटी में पैसों के बल पर कार्य न करने वाले लोगों को जगह दिया गया है. युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय का कहना है कि पार्टी में कार्य करने वाले नेताओं की पूछ नहीं है गणेश परिक्रमा करने वाले लोगों को तरजीह दी जाती है।
उन्होंने कहा कि युवा जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश कमेटी में सीतामढ़ी से एक भी यादव समुदाय का चयन न होना यादव समाज वोट नहीं करने कि ओर इशारा करती है. अन्य कई नेता पूर्व अध्यक्ष अमित सहाय ने भी पैसों के दम पर संगठन में जगह देने जाने की बात कही अगर ऐसा चलता रहा तो पार्टी से कार्य करने वाले नेता दूर हो जाएंगे व गणेश परिक्रमा करने वाले लोग ही रह जाएंगे.सभी नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सभी समुदाय को मिलाकर प्रदेश कमेटी में जगह नहीं दी गई तो युवा जनता दल यू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे.,  

बिहार सीतामढ़ी से विक्की कुमार सिंह का खबर,

No comments:

Powered by Blogger.