Header Ads

Seo Services

आदित्य बने सेना में लेफ्टिनेंट आदित्य का असम गोरखा राइफल्स में पदस्थापनदेहरादून में आदित्य का डेढ़ साल का प्रशिक्षण,

बिहार मोतिहरी जिला के ढाका प्रखंड क्षेत्र के मठिया मोहन गांव के आदित्य प्रकाश आज इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून से डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पदस्थापित हो गये। उसकी पदस्थापना असम गोरखा राइफल्स में हुआ है। एलआईसी एजेंट कमलेश शर्मा व मां पूनम शर्मा ने अधिकारियों के समक्ष स्टार लगा अपने को गौरवान्वित महसूस किया। आदित्य ने यूपीएससी द्वारा आयोजित कम्बाइंड डिफेन्स सर्विस की परीक्षा पिछले साल पास की और लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुआ था। आदित्य ने बताया कि उनका शुरू से सपना नेवी में जाने का था इसीलिए इंटर करने के बाद वे एनआईटी रायपुर से माइनिंग इंजिनीरिंग की पढ़ाई पूरी की। और डिफेन्स सर्विस की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। इधर अपने बेटे के पासिंग आउट के बाद स्टार लगाते पिता कमलेश शर्मा व मां पूनम शर्मा फुले नहीं समा रही थी। कमलेश शर्मा ने बताया कि वह उनके लिए जिंदगी का सबसे ख़ुशी का क्षण था। इधर, आदित्य के लेफ्टिनेंट पद पर पदस्थापना से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है

No comments:

Powered by Blogger.