चाणक्य विद्यापति सोसायटी के नेत्र जांच शिविर में 150 की जांच
बिहार मुजफ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर विशेष नेत्र जांच व मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। एशियन आई हॉस्पिटल शेरपुर में आयोजित शिविर में वरीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.मनोज कुमार मिश्रा व डा.वैदेही ने जांच की। 150 मरीज की आंख जांच व 70 लोगों की मधुमेह की जांच हुई।
जरूरतमंद मरीज को मुफ्त में दवा दी गई। शिविर में 70 लोगों के मधुमेह की जांच की गई। कार्यक्रम संयोजक सोसायटी की महिला शाखा की महासचिव रंजना झा ने कहा कि आंख शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी नियमित देखभाल हो इसके लिए यह शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक डा.एमके मिश्रा ने कहा कि आंख में अगर कोई भी परेशानी हो तो अपने मन से दवा नहीं डालनी चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा आंख में डाले। मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए व्यायाम को अपने दिनचर्चा में शामिल करे। हर उम्र के लोग को नियमित आंख की जांच करानी चाहिए।
जांच से पहले दीप प्रजल्वन किया गया। कार्यक्रम संयाेजक रंजन झा व विजेतानंद झा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में सेवा देने के लिए सोसायटी के अधिकारियों ने वरीय नेत्र रोग विशेषा डा.मनोज कुमार मिश्रा व डा.वैदेही को सम्मानित किया।
इनकी रही भागीदारी
इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक शंभूनाथ चौबे, साकेतरमण पाण्डेय, अभय चौधरी, डा.वीणा मिश्रा, अजयानंद झा, विजेतानंद झा उर्फ मुन्ना रफी, स्नेहवत्स उर्फ पिंकू झा, पंडित हरिशंकर पाठक, उदय रानू , वेदकांत झा, रिंकू चौधरी, वंदना झा, डा.सुबोध झा व सत्येन्द्र ठाकुर आदि शामिल रहे।

No comments: