Header Ads

Seo Services

स्लग बाइक के लिये ससुरालियों ने की नवविवाहिता की हत्या, शव जलाने का प्रयास विफल

बेतिया से सुमित कुमार की रिपोर्ट


पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना के बसड़ा गांव में दहेज में बाइक के लिये ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दिया। साक्ष्य छुपाने के लिये शव को चलाने की तैयारी भी कर ली थी। 

लेकिन हत्या की जानकारी की सूचना पिता को लग गयी। मृतका के पिता ने  थाने की मदद से शव जलाने की मंसूबा पर पानी फेर दिया। मृतका के पिता सुगौली के श्रीपुर निवासी पुनीलाल शर्मा ने प्रशासन के साथ बेटी के ससुराल बसड़ा गांव पहुंच गये। वहां बेटी के शव को देखते ही गस खाकर गिर पड़े। दाह संस्कार के लिये पचाठी पर शव को रखकर श्मशान ले जाने की तैयारी हो चुकी थी। मृतिका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी हिन्दू रिती रिवाज से दशरथ शर्मा के पुत्र रामजी शर्मा से चार लाख रुपया नकद देकर किया था। लेकिन शादी के बाद से बुलेट मोटरसाइकिल के लिए बेटी चंदा को प्रताड़ित किया जाने लगा। मोटरसाइकिल नही देने पर पर बेटी की हत्या कर दी गई। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

बाईट :-  पुनीलाल शर्मा,मृतिका के पिता

No comments:

Powered by Blogger.