Header Ads

Seo Services

बापूधाम स्टेशन पर खुलेंगे खानपान के 11 नए स्टॉल

बापूधाम स्टेशन पर खुलेंगे खानपान के 11 नए स्टॉलबापूधाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर खानपान सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर 11

बापूधाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर खानपान सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर 11 नए स्टॉल खोले जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्टॉलों का आवंटन रेलवे के वाणिज्य विभाग के द्वारा किया जाएगा। जिसमें आरक्षण नियमों को पालन किया जाएगा। 


जानकारी के लिए बता दे कि एक व्यक्ति को कम से कम दो स्टाॅल ले सकता है। बताते चले कि छह माह पूर्व ही इस कार्य के लिए सर्वे किया गया था। उसके बाद लगातार इसपर कार्य चल रहा है। फूड प्लाजा सहित खान पान का स्टाॅल खुलने से यात्रियों को खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। यात्री आसानी से प्लेटफाॅर्म से ही सामान खरीद सकते है। डीसीआई हरी किशोर भक्ता ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है एवं जगह को भी चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही स्टाॅल खुलने की उम्मीद है।

No comments:

Powered by Blogger.