Header Ads

Seo Services

सप्तक्रांति एक्सप्रेस मोतिहारी में तीन मिनट की बजाय अब 5 मिनट रुकेगी

सप्तक्रांति एक्सप्रेस मोतिहारी में तीन मिनट की बजाय अब 5 मिनट रुकेगीचैंबर ऑफ कॉमर्स व स्थानीय लोगों के प्रयास से मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट...

चैंबर ऑफ कॉमर्स व स्थानीय लोगों के प्रयास से मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर तीन मिनट की बजाए पांच मिनट स्टॉपेज की स्वीकृति मिली है। इससे ट्रेन में चढ़ने उतरने वालों की परेशानी कम होगी। इसके अलावे सामान भेजने व मंगाने वाले व्यापारियों को भी सुविधा होगी। यहां बता दें कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के दौरान लगभग इस रूट से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया था। जिसमें सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बापूधाम रेलवे स्टेशन पर मात्र 3 मिनट का स्टॉपेज किया गया। कम देर स्टॉपेज होने के कारण रेलवे के आमदनी में लगातार गिरावट हो रही थी। इसकी सूचना चेंबर ऑफ कॉमर्स व अन्य व्यापारियों ने स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को आवेदन देकर समय में बढ़ोतरी करने की मांग की थी। अंततः इस पर रेल प्रशासन ने पहल करते हुए 3 मिनट रुकने के बजाए पांच मिनट रुकने की स्वीकृति दे दी है। अब यह ट्रेन बापूधाम रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी। जिससे व्यापारी को दिल्ली से सामान ले जाने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही साथ रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। 


स्टेशन पर खड़ी सप्तक्रांति ट्रेन।

No comments:

Powered by Blogger.