सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर बीडीओ के द्वारा घोड़ासहन थान मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया है
बिहार पूर्वी चम्पारण। जिला के घोड़ासहन सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर घोड़ासहन बीडीओ के द्वारा घोड़ासहन दक्षिणी के मुखिया राजू जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। घोड़ासहन बीडीओ बिंदु कुमार ने घोड़ासहन थाना को दिए अपने आवेदन में बताया है कि 30 अगस्त को 12:10 बजे दिन में घोड़ासहन दक्षिणी के मुखिया राजू जायसवाल व साथ में लाए 20-25 अन्य लोगो द्वारा प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वारा पर तालेबंदी की गयी, नारेबाजी की गयी, अपशब्दों का प्रयोग किया गया एवं कार्यालय कर्मी को डराया धमकाया गया। जिसके कारण सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुआ।
वही बताया कि प्रखंड मुख्यालय पर किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन तालेबंदी आदि के लिए न तो पूर्व सुचना दी गयी थी और न ही किसी सक्षम दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त की गयी थी।
इधर दूसरे पक्ष के अनुसार कचरा प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों को बार बार कहने के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा था। वहीँ कर्मी व कार्यालय में ब्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर कांड संख्या 486 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

No comments: