Header Ads

Seo Services

नल जल का पानी नहीं मिलने पर ग्रामीण नाराज।


बिहार मोतिहारी प्रखंड के सिरसामाल पंचायत के वार्ड नंबर 10 मछहा गांव में पिछले 10 माह से नल जल की आपूर्ति नहीं होने से वहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, इसको लेकर के स्थानीय समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार ने जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को एक पत्र भेजकर आग्रह किया है कि अविलंब उनके वार्ड में नल जल का शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करवाई जाए। चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि नल का जल नहीं मिलने से आम अवाम का जीवन काफी कष्टदायक बीत रहा है दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है और वह भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है जिससे इस भीषण गर्मी के दिन है लोगों के मूर्छित होने की संभावना बढ़ जाएगी और हो सकता है कि लोग बीमार पड़ जाए इसलिए इस पर अविलंब ध्यान देते हुए जलापूर्ति करनी चाहिए।

No comments:

Powered by Blogger.