एक तरफ प्रधानमंत्री भारत को डिजिटल बनाना चाह रहे हैं एक तरफ बिहार के पूर्वी चंपारण के मलाही बाजार की पोस्ट ऑफिस का काम कार्य ठप।
मोतिहारी : अरेराज प्रखंड के पोस्ट ऑफिस मलाही बाजार में सर्वर एवं कम्प्यूटर सिस्टम खराब हो जाने से विगत दो माह से पूरा कामकाज ठप पड़ा हैं। अधिकारियों द्वारा डाक घर में जमा पैसे न तो लोगों को निकालकर दिए जा रहे हैं न ही जमा हो रहे हैं। चिट्ठी-पत्री भी गांव से बाहर नहीं जा पा रही हैं। स्थानीय अधिकारियों द्वारा बार-बार वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुआ।
डाकघर के ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने के सरकार के दावे जो भी, हो लेकिन सच्चाई हकीकत से हटकर दिखाई देती है। इसकी सच्चाई बुधवार को मीडिया संवाददाता प्रदीप कुमार को मलाही बाजार डाकघर जाने पर ऑन द स्पॉट में दिखा। वहां मौजूद कुछ ग्राहकों से भी बातचीत की गई। डाकघर के कर्मी डेस्कटॉप के सामने बैठे रहे और ग्राहक डाकघर मे इधर से उधर चक्कर काटते रहे।
लॉकडाउन के दौरान जो कार्यालय खुले रहे उनमें डाकघर मलाही भी शामिल हैं। सिर्फ कर्फ्यू वाले 3 दिनों तक बंद रहने वाला यह डाकघर में लॉकडाउन के सभी दिनों में कामकाज हुआ लेकिन, सर्वर खराब हो जाने से जरुरी कामकाज ठप हो गए। यह समस्या विगत दो माह से अधिक बढ़ी है। जो सॉफ्टवेयर दूर संचार विभाग ने डाला हुआ था वह तकनीकी खराबी से पूरी तरह बंद हो गया और कंप्यूटर सिस्टम भी खराब है। इसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय और अधिकारियों को दे दी गई थी। पोस्ट ऑफिस के अफसरों की मानें तो इस प्रक्रिया को सही करने में 24 घंटे से अधिक समय नहीं लगना चाहिए लेकिन, दो माह बीतने पर भी सर्वर चालू नहीं हो सका हैं। एक डाककर्मी ने बताया कि, लोगों को आ रही परेशानी और वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ध्यान नहीं देने पर पोस्ट मास्टर को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पोस्ट मास्टर को आए दिन लोग पैसा निकालने एवं जमा करने को लेकर झड़प होती रहती है। लेकिन सिस्टम खराब होने के कारण कोई निकासी या जमा नहीं हो पा रही है। निकासी के लिए अरेराज् एवं मांगुराहा पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता है । पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए भी लोग अरेराज एवं मांगुराहा पोस्ट ऑफिस जाते हैं, जिसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर है । स्पीड पोस्ट सेवा भी लगभग 1 साल से बंद है ।वरिष्ठ अधिकारी के पास फोन लगाने पर फोन रिसीव नहीं हो रहा है। पोस्ट मास्टर करे तो क्या करें। पोस्ट मास्टर ने कहा कि इस पोस्ट ऑफिस में तीन और कर्मचारी हैं पर वह समय पर नहीं आते, कभी 12:00 बजे कभी 2:00 बजे एवं कभी बिना सूचना के दो-तीन दिन गायब रहते हैं। पोस्ट मास्टर ने कहा कि वह मोतिहारी में बैठकर सर्वर को चालू कराने का प्रयास करेंगे, उम्मीद है कि 1 सप्ताह में समस्या का निराकरण हो जाएगा।बैठकर सर्वर को चालू करवाने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि 1 सप्ताह मैं समस्या का निराकरण हो जाएगा।

No comments: