Header Ads

Seo Services

भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 91 वीं नारायणी गंडकी महा आरती आयोजन किया गया

बिहार  वाल्मीकिनगर भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा  91 वीं नारायणी गंडकी महा आरती  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर विनय प्रताप सिंह, निर्देशक डी. आनन्द, आचार्य पंडित अखिलेश्वर पांडे, संस्था के एम.डी संगीत आनंद, विशिस्ट अतिथि डॉक्टर आर. के. सिंह, पंडित उदयभानु चतुर्वेदी, अभिनेता होमलाल प्रसाद,अघोर पंथी बाबा शंकर यादव, एवं गायिका भारती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि श्री विनय प्रताप ने कहा कि बाढ निरोधी  कार्य के साथ-साथ वाल्मीकि नगर को सुंदर बनाने की सारी कोशिशें माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  द्वारा की जा रही है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है। आचार्य श्री अखिलेश्वर पांडे ने कहा कि भाद्रपद की पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। पितरों को, पूर्वजों को जल देना एक पुनीत कार्य है। पंडित उदयभानु चतुर्वेदी ने कथा पूजा द्वारा  भाद्रपद पूर्णिमा की महिमा बताकर भक्तों को भावविभोर कर दिया । संस्था के एम. डी.  संगीत आनंद ने भजन जो बोएगा वही पाएगा गाकर खूब वाह वाही पाई। डी. आनंद ने कलयुग केवल नाम आधारा के माध्यम से नाम की महिमा पर जोर दिया। गायिका भारती कुमारी एवम् चांदनी कुमारी ने समवेत स्वर में देवी पचरा प्रस्तुत किया।भक्त राजेश यादव ने कहा कि जैसा अन्न खाओगे , वैसा ही मन होगा। यादव जी डेयरी उद्योग के सौजन्य से महाप्रसाद का इंतजाम किया गया। जबकि सगुन श्रृंगार स्टोर बगहा के प्रोपराइटर विजय कुमार द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, एडिटर स्वरांजलि सरगम, हिरमति देवी, कांति देवी, अविनाश सिंह उर्फ बब्बू,, अजीत श्रीवास्तव, लाल बाबू प्रसाद, संजय कुमार, पंकज कुमार, नारायण रावत, मनोज मिश्र , एवं अरविंद श्रीवास्तव ने मुख्या भूमिका निभाई। संचालन डी. आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्र ने किया। समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि वाल्मीकि नगर के उर्जावान विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह  वाल्मीकि धाम वाल्मीकि नगर पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने हेतु सतत प्रयत्नशील हैं। स्थनीय विधायक की मेहनत रंग ला रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महा आरती संपन्न हुई। गंगा मैया की जय, गंडकी माता की जय  जयकार से महा आरती स्थल गूंज  उठा।

No comments:

Powered by Blogger.