मोतिहारी ढाका बाबा मस्तराम कॉलेज के सभागार में NIOS से ट्रेनिंग प्राप्त ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक सम्पन्न
सिकरहना,पूर्वी-चंपारण,आज दिनांक 22/09/2019 को ढाका बाबा मस्तराम कॉलेज के सभागार में ढाका रेफरल अस्पताल में nios से ट्रेनिंग प्राप्त ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तीर्ण ग्रामीण चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र निर्गत करने में विलंब करना,दूसरे बैच का ट्रेनिंग ससमय प्रारंभ नहीं करना एवं स्क्रूटनी के रिजल्ट में विलंब को लेकर nios एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य के खिलाफ़ एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना देना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह त्योहारों का महीना है,अतः इस विषय को लेकर एक और अहम बैठक छठ के बाद नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि 2015 में तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा घोषणा की गई थी कि बिहार के ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार द्वारा ट्रेंड किया जाएगा,ताकि ग्रामीण इलाकों के इन चिकित्सकों को मान सम्मान के साथ साथ प्राथमिक चिकित्सा में कार्य करने का अधिकार मिल सके। इस दौरान NIOS द्वारा इन चिकित्सकों को सरकारी अस्पताल में सरकारी चिकित्सकों द्वारा बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन पर 1 वर्षीय पाठ्यक्रम की ट्रेनिंग 2018 में दी गई एवं परीक्षा जनवरी 2019 में लिए गई। रिजल्ट भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आ गया,परंतु सर्टिफिकेट देने में NIOS एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति काफी विलंब कर चुकी है,जिससे सरकार की मंशा पर ग्रामीण चिकित्सक सवाल उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि 2019 की परीक्ष में तकरीबन 22 हज़ार ग्रामीण चिकित्सक बैठे थे एवं 16 हज़ार के लगभग उत्तीर्ण हुए।
बैठक में श्याम कुमार,मोहम्मद मेराज़,श्रीनारायण प्रसाद, मनोज झा,जितेंद्र सिंह इत्यादि चिकिसक मौजूद थे।


No comments: