कर्मचारी संघ की बैठक घोड़ासहन श्रीपुर खास में की गई,
आज दिनांक- 13.08.2019रोज मंगलवार समय 5.00बजे अपराह्न में SC/ST कर्मचारी संघ की बैठक श्रीपुर खास में की गई है जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश राम के द्वारा किया गया है जिसमे संघ के सभी सदस्यों ने अपना अपना विचार दिए संघ के अंकेक्षक विद्वान शिक्षक श्री अजय कुमार राम ने अपने विचारों में बताए कि हमलोग हर पल हर समय तैयार रहे ताकि किसी भी के द्वारा हमलोग के मान सम्मान पर पर ठेस पहुँचाया गया तो उसे ईंट का जबाब पत्थर से दिया जायेगा परन्तु अपने कर्तव्यो के दायित्वों को निर्वाहन करते हुए किया जायेगा।बैठक के संचालन में संघ के सचिव रविन्द्र कुमार चौधरी ने अपने विचार में बड़े भाई श्री अजय राम के विचारों का समर्थन किया तथा श्री चौधरी ने कहा कर्मचारी संघ के किसी पदाधिकारी को किसी प्रकार की कठिनाई होगी तो प्रखंड से राज्य तक साथ दिया जायेगा कोई सदस्य अपने आप को कभी कमजोर नही समझें।आपके संघ में एक चपरासी से IAS;IPS तथा सचिव तक संघ के सदस्य है।
बैठक में उपस्थिति सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर कर निम्नांकित विन्दुयो पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए।
1.दलितों के उत्थान हेतु कोष की व्यवस्था करना।
2.किसी भी दलित के साथ दुर्व्यव्हार होता है तो सभी एक होकर चाहे जिस प्रकार हो सामना करेंगे।
3.अम्बेडर चौक पर झंडोंतोलन में सभी लोग सम्मलित होंगे।
4.अंत मे बाबा साहेब के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का सभी सदस्यों ने एक साथ शपथ ली।
बैठक में उपस्थित श्री निर्भय कुमार पासवान ;मुन्ना राम;मदन पासवान;तेजिलाल बैठा;हरेंद्र बैठाअध्यक्ष शिक्षा सेवक;मनोज राम;विजय राम मनोहर कुमार जोशी मोहन बैठा श्यामबाबू कुमार अमोद कुमार शकलदेव बैठा इत्यादि लोगो ने भाग लिया।



No comments: