मझौलिया में सक्सेस प्वाइंट कोचिंग का हुआ उद्घाटन
मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट
मझौलिया में पुराना पेट्रोल पंप के सामने सक्सेस प्वाइंट कोचिंग का गोबिंद झा और विजयकांत ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने को कहा। वही दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि कोचिंग संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियों में सफलता दिलवाना है। आजकल कड़ी प्रतिस्पर्धा का दौर है ऐसे में छात्रों को उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। हालांकि मझौलिया में इस तरह की सुविधा न थी लेकिन अब हम आशा करते हैं कि कोचिंग संस्थान के खुलने से यहां के प्रतियोगी छात्रों को अवश्य फायदा होगा। इस मौके पर पंकज कुमार, आर के सिंह, गोविंद झा ,सतीश सिंह, आशुतोष कुमार, पंकज तिवारी आदि की सराहनीय भूमिका रही।


No comments: