Header Ads

Seo Services

बिहार में आधी-बारिश जारी, पटना-पूर्वी चंपारण समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट, 50 km/h से चलेगी हवा,

 बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 19 जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन7 प्रभावित जिलों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंके के साथ) चल सकती हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी प्रबल आशंका जताई गई है.
इन 19 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के जिन जिलों को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के प्रमुख इलाके शामिल हैं. इन जिलों की सूची में पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं. इन क्षेत्रों के निवासियों को अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम के बदलते रुख के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

No comments:

Powered by Blogger.