सीपीआई(एमएल) भाकपा (माले) पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया ।
बिहार मुजफ्फरपुर से शीला चन्द्रा रिपोर्ट
बिहार मुजफ्फरपुर मुशहरी प्रखंड के अंबेडकर सामुदायिक भवन में विश्व सर्वहारा वर्ग के महान शिक्षक लेनिन के जन्म दिन के अवसर पर उन्हें याद किया गया तथा उनके क्रांतिकारी योगदान की चर्चा की गई और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही आज भाकपा (माले) का पार्टी स्थापना दिवस भी है । आज ही के दिन 22 अप्रैल, 1969 को सीपीआई(एमएल) की स्थापना हुई थी। लेनिन के क्रांतिकारी योगदान तथा भाकपा(माले) के उद्देश्य एवं कार्यक्रम पर विस्तार से पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य नंदकिशोर सिंह ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रह्लादपुर पंचायत के मुखिया एवं पार्टी के जिला सचिव उदय चौधरी तथा जिला कमेटी सदस्य राजकुमार कुशवाहा ने भी अपनी बातें रखीं।
उसके बाद उपस्थित करीब 50 पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के बीच 'कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र' पर विस्तार से कॉ. नन्द किशोर सिंह ने अपनी बातें रखीं । कम्युनिस्ट घोषणा पत्र के 4 चारों अध्यायों में वर्णित तथ्यों से पार्टी सदस्यों को अवगत कराते हुए उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के उद्देश्यों और कार्यक्रमों को रेखांकित किया । चर्चा के समापन में कॉ.नन्द किशोर सिंह ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र में लिखित मार्क्स और एंगेल्स के निम्नलिखित उद्धरण पर जोर दिया । "कम्युनिस्ट अपने विचारों और उद्देश्यों को छिपाना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं एवं खुलेआम ऐलान करते हैं कि उनके लक्ष्य समस्त वर्तमान सामाजिक अवस्थाओं के जबरन उखाड़ फेंकने द्वारा ही सिद्ध किए जा सकते हैं ।कम्युनिस्ट क्रांति के भय से शासक वर्ग कांपते हैं तो कांपें! सर्वहाराओं के पास अपनी बेड़ियों के सिवा खोने के लिए कुछ नहीं है।जीतने के लिए उनके सामने सारी दुनिया है।"
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख साथियों में साथी लाल बाबू ठाकुर , जय उद्दीन अंसारी , राजू शाह , ओमप्रकाश सिंह , गंगा राम , विंध्याचल देवी , रिंकु देवी और सतेन्द्र यादव उल्लेखनीय हैं।
प्रेस जारीकर्ता - उदय चौधरी , जिला सचिव , भाकपा( माले) , मुजफ्फरपुर

No comments: