मुजफ्फरपुर नगर निगम मे मेयर का नया चेहरा राकेश कुमार पिन्टू बने मेयर
https://youtu.be/wa3rgjHJT_Q
बिहार मुजफ्फरपुर नगर निगम मे मेयर का चुनाव को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में पूरी सुरक्षा के साथ जिलाधिकारी प्रणव कुमार के अध्यक्षता मे किया गया वोटिंग ।
जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि 47 पार्षदो ने अपने मत का प्रयोग किया । जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि दो दावेदारी मेयर के लिए किए थे । नंद कुमार साह उर्फ नंदू बाबू , राकेश कुमार पिंटू जिसमें की राकेश कुमार पिंटू को 24 मत हासिल हुआ वह नंदकुमार साह 2 मतों से हारे । उन्होंने बताया कि जिसमे से एक मत रद कर दिया गया । वहीं जिलाधिकारी ने मेयर राकेश कुमार पिंटू को शपथ भी दिलाए । राकेश कुमार पिंटू ने बताया कि जो कार्य चार वर्षों मे नही हुआ वह 6 महीने मे पूरा करेंगे । राकेश कुमार पिंटू ने बताया कि मेरा पहला प्राथमिकता रहेगा जलजमाव से शहर को निजात दिलाना । राकेश कुमार पिंटू ने जीत के बाद विधायक विजेंद्र चौधरी से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि मेरे बडे भाई गार्जियन के समान है इनका आशीर्वाद के बिना हम आगे नही बढ सकते हैं ।

No comments: