बिहार मोतिहारी घोडासहन के ज्ञान ज्योति विद्यालय प्रबंधक को ज्ञापन सौप, लाॅकडाउन अवधि की फीस वसूली बंद करने का छात्र नेताओ ने किया मांग
बिहार मोतिहारी घोडासहन मे आज दिनांक 24/08/2021 को विधि छात्रसंघ के अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा और जे एल एन एम कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष विवेक कुमार लालू ने संयुक्त रूप से ज्ञान ज्योति विद्यालय प्रबंधक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर छात्र नेताओं ने माँग किया है कि स्कूल में पुनः प्रवेश प्रक्रिया के तहत अवैध वसूली बंद किया जाए और लॉकडाउन अवधि में जब स्कूल बंद था तब का शुल्क माफ किया जाए।
छात्र नेता मधुसूदन कुशवाहा व विवेक कुमार लालू ने एक स्वर में कहा है कि घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र ग्रामीणों के क्षेत्र में आता है और देश के अंतिम सीमा पर होने कि वजह से यहाँ काफ़ी गरीबी में लोगों का रहन सहन होता आया है। मौजूदा समय मे घोड़ासहन सहित पूरा देश कोरोना महामारी और लॉकडाउन के वजह से आर्थिक तंगी झेल रही है, जिससे लोगों की कमर टूट चुकी है। इस परिस्थिति में लॉक डाउन अवधि में स्कूल शुल्क लेना कहि से भी न्यायोचित नही है। इसलिए ज्ञान ज्योति विद्यालय प्रबंधक को लॉकडाउन अवधि में स्कूल शुल्क की वसूली बंद कर देनी चाहिए।
ज्ञापन का एक प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार, शिक्षा मंत्री बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण को भी भेजा है।
छात्र नेताओं ने यह भी बताया है कि लॉकडाउन अवधि की शुल्क वसूली बंद नही होती है तब सड़को पर उतर कर आन्दोलन किया जाएगा।
प्रेषक-
1-मधुसूदन कुशवाहा
2-विवेक कुमार लालू

No comments: