बेलवा घाट परिसर में पूर्णिमा के अवसर पर 85 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बिहार पश्चिमी चंपारण वाल्मीकिनगर- भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में फाल्गुनी पूर्णिमा के अवसर पर 85 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित उदयभानु चौबे ,चर्चित अभिनेता डी. आनंद, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह,दक्षिण भारत से आए शिक्षक थॉमस जॉन , शिक्षक लिज्जो जोसेफ, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी एवं कामेश्वर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया । पंडित उदयभानु चौबे ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। फाल्गुनी पूर्णिमा को हुतासिनी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन संगम तट पर कथा पूजा एवं महा आरती करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। श्री डी. आनंद ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान के माध्यम से कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। जिनमें नारायणी गंडकी महाआरती और दिव्यांग जनों को सुबह-शाम भोजन प्रदान करना मुख्य रूप से शामिल है। संस्था के एम.डी संगीत आनंद ने कहा कि विदित हो कि 26 मार्च को इसी बेलवा घाट पर विशेष महाआरती का आयोजन हुआ । जिसमें बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश साहनी,राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ,विधान पार्षद भीष्म साहनी, पश्चिम चंपारण जिला परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, संवेदक संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू सिंह, एवम् बाल्मीकि नगर विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव ने महा आरती करके इस महा आरती कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध किया । आगत सभी अति विशिष्टअतिथियों ने भी कहा था कि यह महा आरती दिव्य भूमि बाल्मीकि धाम वाल्मीकि नगर की पहचान बनती जा रही है। दक्षिण भारत से आए शिक्षक थॉमस जॉन एवं लीजो जोसेफ ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। गायक डी.आनंद ने मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊं समेत कई भजनों को प्रस्तुत किया। गायक संगीत आनन्द ने होली की कथा को गीतों द्वारा प्रस्तुत किया। गयिका भारती कुमारी व गायक नंद कुमार ने मनमोहक भजनों को प्रस्तुत किया। कामेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि इस महाआरती कार्यक्रम के माध्यम से बाल्मीकि धाम एवम् त्रिवेणी धाम की महिमा बढ़ी है । दूर-दूर के पर्यटक कार्यक्रम में भाग लेने आते हैं । राजेश यादव ने दुग्ध भोजनम अमृतम कह कर शाकाहार को उत्तम आहार बताया। यादव जी डेयरी उद्योग एवम् जय कुमार गुप्ता के सौजन्य से महा प्रसाद की व्यवस्था की गई। वही विजय कुमार गुप्ता के सौजन्य से आगत अतिथियों को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डी. आनन्द ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन आचार्य पंडित अखिलेश्वर पांडे ने किया । इस मौके पर एडिटर स्वरांजलि सरगम, बालक दास बाबा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, गायक कृष्ण कुमार पटेल ,कांति देवी ,अनमोल कुमार,एवम् अनूप कुमार समेत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के नौकायन कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही । कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । गंगा मैया की जय ,गंडकी माता की जय से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। संस्था के निदेशक श्री आनंद ने सबों से स्वच्छ होली मनाने का अनुरोध किया।

No comments: