कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए साबुन का वितरण किया गया
पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।।
ढाका। ढाका प्रखंड क्षेत्र के करमावा गुलरिया टोला निवासी पूर्व मुखिया प्रत्याशी श्यामप्रिय मिश्र ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत राज करमावा व सिरनी टोला के प्रत्येक घर-घर स्वयं पहुँचकर लाइफ बाँय साबुन व हैंड वाश का वितरण किया।
पूछे जाने पर शामप्रिय मिश्र ने बताया कि इस कोरोना वायरस के संक्रमण महामारी से बचाव के लिए मेरे स्तर से प्रत्येक घर-घर जाकर साबुन का वितरण किया जा रहा है। साथ साथ मैं आम लोगों से यहीं अपील कर रहा हूं। कि इस भयानक महामारी संक्रमण से किस प्रकार से बचे उसके समाधान के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रहा हूँ।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य है। कि मेरे समाज में ऐसी भयावह महामारी संक्रमण न फैले तथा इस विकट परिस्थिति में आम लोगों को जागरूक करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। अभी मेरा देश विकट परिस्थिति से जूझ रहा है। इन सारी बातों का ध्यान में रखते हुए हम सभी को अपने-अपने दायित्व का सही से निर्वाह करने की आवश्यकता है। तथा यह संक्रमण एक दूसरे में न फैले इसके बारे में लोगों को समझाना है। साथ-साथ लोगों को जागरूक करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। इसलिए पूर्व से ही मेरा अपना सोच विचार समाज के प्रति सकारात्मक ही रही है। यदि मैं स्वस्थ रहूंगा, तो मेरा परिवार स्वस्थ रहेगा। और जब मेरा परिवार स्वस्थ रहेगा, तो मेरा गांव समाज स्वस्थ रहेगा। तब उसके बाद मेरा देश स्वस्थ रहेगा।इसलिए इस विकट परिस्थिति मे एक दूसरे को साथ देने की आवश्यकता है। एक दूसरे की मद्द करने की जरूरत है।
वहीं साबुन व हैन्ड वाश वितरण कार्य को लेकर पंचायत के लोगों मे खुशी का माहौल है। तथा सभी लोगों ने इस सराहनीय कार्य करने के लिए पूर्व मुखिया प्रत्याशी श्यामप्रिय मिश्र को धन्यवाद भी दिया।

No comments: