Header Ads

Seo Services

भोजपुरी के बेहतरीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का आगमन 5 जनवरी को

राजू शर्मा की रिपोर्ट।


दिव्य साई इंटरटेनमेंट पटना के  बैनर तले भोजपुरी फिल्म जगत की नायिका अक्षरा सिंह का रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित हरिगुन उच्च विद्यालय के स्टेडियम में 5 जनवरी को किया जाएगा।उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक कुमार टिंकू तथा संयोजक आकश सिंह ने दी।इस कार्यक्रम के सहयोगी पार्टनर शादि मुबारक बेतिया ,कर्यक्रम प्रभारी राजीव शर्मा,नीतिन भास्कर,भूषण कुमार,अतुल कुमार आदि है।आयोजक कुमार टिंकू ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की प्रशिद्ध नायिका अक्षर सिंह के साथ लोक गायक शिवेश मिश्रा, अभिनेत्री मधु सिंह,आस्था अवस्थी भी दरस्को का मनोरंजन करेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बेतिया के नवोदित कलाकार चंपारण  से के लाल आकाश सिंह भी अपनी खूबशूरत अदाकारी दर्शकों का मन मोहेंगे।कुमार टिंकू ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी कलाकारों को  उनके चाहने वालों से रूबरु करना है।अक्षरा सिंह के आने की खबर से मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में विशेष रूप से युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी की बेहतरीन ऐक्ट्रेसस में एक है । 
अपने एक्टिंग और गायिकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह का आगमन 5 जनवरी को होगा । वैसे अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षरा ने कई भोजपुरी स्टार्स के साथ नजर आ चुकी  है। गौरतलब हैं कि खूबसूरती और बोल्ड लुक के लिए पूरी फिल्म जगत में मशहूर हैं । बता दे कि अक्षरा सिंह एक्टिंग और गाना के लिए जानी जाती हैं ।
सभी प्रसंशक बड़ी बेताबी से अक्षरा सिंह का इंतजार कर रहे है।

No comments:

Powered by Blogger.