Header Ads

Seo Services

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर नि:शुल्क विटामिन ए ड्राप एवं दवाओ का किया गया वितरण

पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


मोतिहारी। सोल्यूशन प्रोवाइडर हेल्पिंग ट्रस्ट के द्वारा मोतिहारी के तुरकौलिया शंकर सरैया के तनसरिया गांव में मुफ्त का दवा वितरण किया गया !
वही इस संस्था के अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने बताया कि गांधीजी की 150 वी जयंती के अवसर पर मोतिहारी जिले के प्रत्येक गांव में नि:,शुल्क दवा वितरण के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विटामिन "ए" एल्बेंडाजोल सहित सभी प्रकार के बीमारियों मे बहुत सारी दवाइयो को  नि:शुल्क वितरण किया गया है। वही अध्यक्ष शाहिद अख्तर  ने बताया कि सोल्युशन प्रोवाइडर हेल्पिंग ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक गांव मे कैंप लगाकर हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक हेल्थ कार्ड धारियों को इलाज के दौरान ₹40000 रूपये तक के इलाज मुफ्त में कराया जाएगा। वही आज शंकर सरैया के तनसरिया गांव के 320 लोगों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस मौके पर:-मिथुन कुमार, सत्येंद्र कुमार, महताब प्रवीण,  रुखसार खातून,  बसंत दुबे सहित अन्य सभी साथी मौजूद थे।

No comments:

Powered by Blogger.